Tuesday, February 21, 2012

आग से झुलसने पर पुलिसकर्मी की मौत

सिरसा। नाथुसरी चोपटा खंड के गांव गिगोरानी में अवकाश पर घर आए एक पुलिस कर्मी की अचानक कमरे में आग लगने से मौत हो गई। मिली जानकारी अनुसार गांव गीगोरानी वासी राजकुमार पुत्र हरिसिंह जो कि पेशे से पुलिसकर्मी है और हांसी के सदर थाना में तैनात है। राजकुमार तीन दिन पूर्व थाने से अवकाश लेकर घर आया हुआ था। बीती रात वह अपने कमरे में सोया हुआ था वहीं उसी कमरे में नरमा भी पड़ा था। परिजनों के मुताबिक रात को लगभग 9 बजे उक्त कमरे से कुछ शोर हुआ जिससे वे भागकर कमरे में गये जहां पर जाकर उन्होनें देखा कि नरमें में आग लगी हुई थी और राजकुमार आग की लपटों से घिरा हुआ था। परिजनों ने राजकुमार को सिरसा के एक निजी हस्पताल में भर्ती करवाया जहां पर आज सुबह उसने दम तोड़ दिया। मृतक  के भाई के अनुसार राजकुमार फिलहाल हांसी के सदर थाना में कार्यरत था। उसके 3 बच्चे हैं जिनमें दो लड़कियां व एक लड़का शामिल हैं। मामले में कार्यवाही कर रही चौपटा पुलिस के प्रभारी हीरासिंह ने बताया कि उन्होनें मृतक के भाई के बयान पर भारतीय दंड संहिता की धारा 174 के तहत कार्यवाही की है।

No comments:

Post a Comment